Sunday, September 14, 2008

जिला परिषद् पर कातिलाना हमला

Sep 13, 09:43 pm

बछवाड़ा (बेगूसराय)

थाना क्षेत्र के फतेहा गांव में शनिवार की शाम जिप सदस्य अरविन्द चौधरी के घर पर अपराधियों ने जमकर गोलीबारी की। हमलावरों की गोलीबारी में श्री चौधरी बाल-बाल बच गए। गोलीबारी के बाद हमलावर पड़ोस के मकान में घुस गया। घटना की सूचना पाते ही डीएसपी तेघड़ा अमृतेन्दु शेखर ठाकुर, बछवाड़ा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह सदल-बल घटना स्थल पर पहुंचकर हमलावर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने घटना स्थल से थ्री नाट थ्री का सात खोखा एवं हमलावर के पास छह जिंदा कारतूस एवं दो पिस्तौल बरामद किया।

घटना के बारे में बताया किया गया कि फतेहा निवासी रामबली चौधरी उर्फ लालटुन चौधरी का पुत्र राकेश चौधरी एवं रजनीश चौधरी उर्फ ब्रजेश ने शनिवार की शाम जिला पार्षद अरविन्द चौधरी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दिया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया गया है। गोलीबारी के क्रम में ग्रामीणों ने संगठित होकर हमलावर को खदेड़ना शुरू कर दिया। दोनों एक घर में घुसकर अंदर से ग्रिल बंद कर दिया। घटना की सूचना पाते ही पुलिस हमलावरों को अपने कब्जे में ले लिया परंतु आक्रोशित ग्रामीण हमलावर को अपने हवाले करने की मांग कर रहे थे। समाचार प्रेषण तक दोनों हमलावर पुलिस की गिरफ्त में घर में बंद थे।

No comments: