Friday, September 12, 2008

50 वर्षीय प्रौढ़ महिला ने अपने 8वें पुत्र रत्‍‌न को जन्म दिया।

बछवाड़ा (बेगूसराय)

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में मंगलवार की रात 50 वर्षीय प्रौढ़ महिला ने अपने 8वें पुत्र रत्‍‌न को जन्म दिया। उक्त महिला को आशा बहू नंदनी कुमारी ने सोमवार को प्रसव हेतु पीएचसी में भर्र्ती कराया। सोमवार से मंगलवार की रात तक कुल 14 बच्चों ने यहां जन्म लिया जिसमें कादराबाद पंचायत की 48 वर्षीय महिला ने भी एक पुत्र जना। एएनएम मनोज कुमारी ने बतायी कि मोहनपुर डीह निवासी 50 वर्षीय सरिता देवी ने मंगलवार को पुत्र जना। यह उसका आठवां बच्चा है। इससे पूर्व आशा बहू नंदनी ने उसे बंध्याकरण हेतु बार-बार प्रेरित किया परंतु महावारी बंद होने के कारण उक्त महिला अपना बंध्याकरण कराना मुनासिब नहीं समझी। 50 वर्ष के भी उम्र में जब वह गर्भवती हुई तो लोगों में आश्चर्य हुआ। एएनएम ने बताया कि बच्चे जनने का सेफ पीरियड 20 से 30 वर्ष है। इसके बाद जच्चा-बच्चा दोनों को जान का खतरा बना रहता है।

No comments: