बछवाड़ा (बेगूसराय)
एक और मटुकनाथ गुरु द्वारा अपनी शिष्या (जूली) को प्रेम जाल में फंसाकर ले भागने का मामला प्रकाश में आया। हालांकि जूली के माता-पिता द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गई है। बताया जाता है कि स्थानीय निवासी बीजो दास का पुत्र सरोज दास जो पहले मध्य विद्यालय नारेपुर में शिक्षक था, ने अपनी पड़ोसन सह शिष्या जूली (काल्पनिक नाम) को गुरुवार की रात ले भागा। बताया जाता है कि शिक्षक सरोज दास विद्यालय के बाद अपनी शिष्या जूली को ट्यूशन पढ़ाया करता था। इसी दरम्यान दोनों में प्रेम के बीज पनपने लगे। वर्ष 2004 में सरोज की नियुक्ति शिक्षा मित्र के पद पर मध्य विद्यालय नारेपुर में हुई। वर्ष 2005 में उक्त शिक्षक का विधिवत विवाह लखीसराय जिला में हुआ था। पर रसिक शिक्षक को शादी के बाद लड़की पसंद नहीं आयी। वह लड़की के साथ-साथ शिक्षा मित्र की नौकरी को भी छोड़कर अन्यत्र भाग गया। इधर लड़की के पिता ने दामाद को काफी तलाश किया परंतु सरोज दास का कोई पता नहीं चल पाया। इधर कुछ सप्ताह पूर्व सरोज बछवाड़ा आया। इसकी अगली रणनीति का जब तक पता लगाता गुरुवार की रात मटुकनाथ गुरु सरोज अपनी शिष्या जूली को लेकर फरार हो गया।


No comments:
Post a Comment