बछवाड़ा (बेगूसराय) बोलबम-बोलबम, हर-हर महादेव के नारों से गुंजायमान हुआ झमटिया घाट। सावन माह के अंतिम सोमवारी के पूर्व संध्या पर रविवार को दोपहर से ही कांवरियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। जो रात्रि के नौ बजे तक अनवरत जारी रही। समस्तीपुर से आने वाली ट्रेन ज्यों ही बछवाड़ा स्टेशन पर पहुंचती थी कि हर हर महादेव के नारों से इलाका गुंजायमान हो उठता था। कांवरियों की सेवा के लिये सरजमीं परिवार की ओर से स्टेशन से गंगा घाट तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था व नदी में बांस बल्ला लगाकर सुरक्षा घेरा, घाट-सड़क की सफाई की की गयी। जगह-जगह स्वयंसेवी दलों की टोली कांवरियों की सेवा में लगे दिखे। थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अशोक राय, उमेश कुंवर कवि, नियामुल हुसैन, अली हुसैन, सुरेश कुंवर, सरजमीं के ब्यूरो प्रभाकर राय, विनोद राय, बीस सूत्री अध्यक्ष विजय राय, विजय शंकर दास आदि गणमान्य व्यक्ति देर रात तक घाट पर निरीक्षण करते रहे। कांवरियों की सुरक्षा के लिये नदी में तीन नाव पर तैराक व गोताखोर लगाया गया है। आर्मी हेल्थ क्लब, समाज सेवा समिति आदि के युवक टोली में विभक्त होकर घाट व एनएच 28 पर दलसिंहसराय की सीमा तक पट्रोलिंग करते रहे। मुरलीटोल, फतेहा, चिरंजीवीपुर, रसीदपुर गांव के लोगों द्वारा कैम्प लगाकर नींबू की चाय व गर्म पानी से कांवरियों का स्वागत किया गया।
Friday, August 22, 2008
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment